Mahtari Vandana Yojana Form (महतारी वंदन योजना फॉर्म) PDF download free from the direct link given below in the page.

 

Mahtari Vandana Yojana Form (महतारी वंदन योजना फॉर्म)

छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना एक सरकारी योजना है छत्तीसगढ़ राज्य की सभी विवाहित महिलाओं के लिए जिस के तहत इस महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।  यह योजना छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चुनावी घोषणा पत्र का एक हिस्सा थी, और 2024 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद इसे लागू किया गया था।

इस योजना के तहत, राज्य की सभी विवाहित महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। यह सहायता सीधे महिलाओं के बैंक खातों में जमा की जाएगी। इस योजना का लाभ राज्य के सभी विवाहित एवं पात्र महिलाओं को मिलेंगे। आवेदक महिला छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होने चाहिए। छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश के सभी विवाहित एवं पात्र महिलाओं को प्रति माह 1000 रु. की दर से सालाना 12000 रु. आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

Mahtari Vandana Yojana Form – लाभ एवं विशेषताएं

महतारी वंदना योजना छत्तीसगढ़ के लाभ

  • योजना के तहत, राज्य की सभी विवाहित महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
  • यह सहायता सीधे महिलाओं के बैंक खातों में जमा की जाएगी।
  • योजना का उद्देश्य महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके आर्थिक विकास में मदद करना है।
  • योजना से महिलाओं को अपनी वित्तीय स्थिति में सुधार करने और अपने परिवारों का समर्थन करने में मदद मिलेगी।

महतारी वंदना योजना छत्तीसगढ़ की विशेषताएं

  • योजना सभी विवाहित महिलाओं के लिए खुली है, चाहे उनकी आय या सामाजिक आर्थिक स्थिति कुछ भी हो।
  • योजना के तहत प्रदान की जाने वाली आर्थिक सहायता का उपयोग महिलाएं अपनी शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल, और व्यवसाय के विकास के लिए कर सकती हैं।
  • योजना से महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार होने की उम्मीद है।

Mahtari Vandana Yojana Form Eligibility

  • छत्तीसगढ़ की स्थाई महिलाओं को योजना का लाभ मिलेगा।
  • महिला का विवाहित होना आवश्यक है।
  • अविवाहित महिलाओं को योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
  • तलाकशुदा महिला योजना के लिए पात्रता नहीं रखती है।
  • महिला की उम्र 18 साल से अधिक होनी चाहिए।

Mahtari Vandana Yojana Form Documents Required

  • आधार कार्ड की फोटोकॉपी
  • आय प्रमाण पत्र
  • पहचान प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • फोन नंबर
  • ईमेल आईडी
  • पासपोर्ट साइज की रंगीन फोटो
  • अन्य दस्तावेज